मित्र: अगर आप किसी ऊंचे पद पर होें जैसे cm/pm, तो आप कौन से दस बदलाव करना चाहोगे जो आपके कानून दायरे मे हों और सामान्य मानव रहते हुए मनुवादी जड़ों को काटने के लिये क्या कदम उठाएंगे? कोई दस बाते बताएं।
शुभ्: देश को बदलने के लिए 10 से ज्यादा बातें भी हो सकती हैं जो अमल में लाई जाएं तो देश की सूरत बदल सकती है।
1. हर जगह पर CCTV और ड्रोन से निगरानी।
2. हर सरकारी दफ्तर/पुलिस थानों में CCTV।
3. सभी निजी शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों और अन्य आवश्यक जनउपयोगी निजी संस्थानों का Nationalization.
4. सारा शैक्षिक और सरकारी काम ऑनलाइन होगा। धोखाधड़ी से बचने के लिये eye स्कैनर।
5. पुलिस रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।
6. मानवाधिकार आयोग का खुल कर प्रचार किया जाएगा।
7. हर विद्यालय में सम्विधान पढ़ाना अनिवार्य।
8. स्कूलों में प्रार्थना के स्थान पर सिर्फ राष्ट्र गान।
9. हर सरकारी Superviser को videography करवा कर रिपोर्ट जमा करनी होगी।
10. देश के सभी प्रशिक्षित मजदूरों के लिए समान वेतन और वेतन का आंकलन सर्वेक्षण द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
11. मजदूरों के लिये मुफ्त हेल्पलाइन सेवा।
12. सभी देशों से विनम्र रिश्ते।
13. देश के विकास पर फोकस।
14. सभी सार्वजनिक धर्मस्थलों पर भारी टैक्स लगाया जाएगा। जनता को घर पर ही अपना आराध्य की पूजा करने को मुनादी करवाई जाएगी। धर्म का धंधा बन्द करवाने पर ज़ोर।
15. सभी का बैंक खाता और सभी को उसमें कुछ न कुछ नियमित जमा करने के लाभों को बताते नुक्कड़ नाटक करवय जाएंगे।
16. आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था हर सरकारी गल्ले वाले के पास उपस्थित होगी जिसको वह बनवाने में सहयोग करेगा तथा वोटर राशन कार्ड होने पर गल्ला तुरन्त देगा।
17. 10 लाख/वर्ष से ज्यादा कमाने वालों पर मोटा टैक्स।
18. Non कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स समाप्त होगा।
19. विकलांगों और बुजुर्गों के लिये सभी सरकारी सहायता घर पर दी जाएगी। साथ ही फीड बैक की वीडियो जमा करनी होगी सभी कर्मचारियो को ताकि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली साबित हो।
20. महिलाओं के लिये हर स्कूल में ताइक्वांडो सिखाने की अनिवार्यता। असमर्थ छात्राओं के लिए विशेष शिविर।
21. 50% महिलाओं का आरक्षण देश भर में क्योंकि महिलाओं को भी आगे बढ़ने से रोका जाता है।
22. स्त्री-पुरूष दोनों की विवाह की आयु 25 वर्ष।
23. पूरे देश के लिए एक कानून व्यवस्था। सभी पर्सनल कानूनी बोर्ड अवैध घोषित किये जाएंगे।
24. चक्का जाम करने वालों पर सख्ती। देश में अव्यवस्था फैलाने पर तुरन्त धारा 144 लगा कर सख्ती से निबटने के आदेश होंगे।
25. न्यायालय और न्यायधीश की संख्या बढ़ाई जाएगी। सरकारी वकीलों को सर्व सुलभ बनाया जाएगा। न्याय और कोर्ट मैरिज एक दम निःशुल्क होगा।
26. 1000₹ से ऊपर के सभी मुद्रा अंतरण ऑनलाइन होंगें। सभी को इंडिया वैल्यू कार्ड दिया जाएगा। कैश transection बेहद सीमित कर दिये जायेंगे। सभी तरह के फ्रॉड से बचाने के लिये विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रयोग होगा।
27. आप सुझाइए।
~ Vegan Shubhanshu Singh Chauhan Irreligious 3:40 pm IST Wed Aug 22, 2018 2018/08/22 15:48
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें