मैं बहुजन Shubhanshu Dharmamukt अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहा हूँ। इसका नाम होगा: बहुजन अनाज़वादी पार्टी (BAP) (प्रस्तावित)
अनाज़वाद: 1. सम्पूर्ण विश्व में मानव और जानवरों की महत्वपूर्ण अधिकतम प्रतिशत खुराक अनाज़ से पूरी होती है। ये इतना ज्यादा आम भोजन है कि लोग भोजन को ही रोटी (ब्रेड) की संज्ञा देते हैं। ये हर समाज की जीवन रेखा है।
2. दुनियाभर में तमाम विचारधाराएं हैं लेकिन कोई भी विचारधारा इंसान को पेटभर भोजन देने का समर्थन नहीं करती। इससे आवश्यक क्या है जीने के लिए? अतः यही हमारा प्राथमिक मुद्दा है।
3. आज देश का किसान भूख से मर रहा है। अनाज़दाता भूख से मर रहा है! 😢 ये कैसा अन्याय है? साल में हजारों आत्महत्या होती हैं जिनमें सबसे ज्यादा भारतीय किसान है। ये रुकना चाहिए।
4. हमारा मकसद है कि हर जीवित व्यक्ति को एक निर्धारित न्यूनतम कार्य के बदले में एक निश्चित पर्याप्त मात्रा में आवश्यक अनाज़ का मिलना सुनिश्चित किया जाए।
5. प्रायः इंसान कपड़ा, आवास के बिना भले ही जीवन जी ले लेकिन अनाज़ के बिना कुछ दिन भी नहीं जी सकता। कम भोजन का अर्थ है कम शक्ति और सामर्थ्य। फलतः कम श्रम, कम कार्य।
6. हमारे विचार में बहुजन का मतलब सिर्फ शोषित वर्ग नहीं है। इसका अर्थ है कि शोषित वर्ग का शोषण रुके, इसकी प्रथमतः व्यवस्था की जाए और शेष सभी वर्गों को भी एक समान हक और अधिकार सुनिश्चित हों।
7. किसानों की सम्पन्नता सुनिश्चित करने पर ही हमको सस्ता और स्वस्थ अनाज़ प्राप्त हो सकता है। अतः हर किसान को कृषि शिक्षा, कृषि उपकरण, बीज, सिंचाई और खाद का मिलना सुनिश्चित हो। हर फसल का न्यूनतम दर पर बीमा।
8. अनाज़वादी विचारधारा प्रथमतः बेहतर अनाज़ वितरण और प्रसन्न, सम्पन्न, स्वस्थ किसान द्वारा अधिकतम उत्पादन पर केंद्रित है। इसके अनुपालन के बाद शेष समानतावादी सिद्धान्त लागू रहेगा।
9. यदि हमारी बहुजन अनाज़वादी पार्टी (BAP) भविष्य में चुनाव जीत जाती है तो मैं Shubhanshu Dharmamukt अपना अधिकतम वेतन किसान वेलफेयर फण्ड में दान कर दिया करूँगा और केवल एक न्यूनतम आय, जो जनता तय करेगी, लूंगा।
10. "हर बहुजन की आवाज, हर घर अनाज़!"
बहुजन अनाज़वादी पार्टी (BAP) (प्रस्तावित) को वोट देकर विजयी बनाइये। निवेदक: ~ Shubhanshu धर्ममुक्त 2020©
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें