1. हमारे यहाँ बिना जाँच पड़ताल के कोई खबर नहीं फैलाई जाती है क्योंकि किसी भी प्रकार की Fake News फैलाना अपराध है। कभी गलती हो तो टोक दें।
2. हमारे यहाँ किसी व्यक्ति की जय नहीं बोली जाती है क्योंकि किसी व्यक्ति की जय बोलना दरअसल उसे परफेक्ट बताना है जबकि परफेक्शन अस्थाई होता है।
3. हमारे यहाँ नेताओं को कोसा नहीं जाता है क्योंकि जनता ही राजनैतिक पार्टियों को चुनती है। बेहतर होगा कि खुद को कोसें। सुधार होगा।
4. हमारे यहाँ कम्युनिज़्म की महिमा नहीं गाई जाती है क्योंकि इसकी सच्चाई 'Black book of Communism', 'पूंजी', 'कार्लमार्क्स और बुद्ध', 'Secret document of maoism' में दर्ज है।
5. हमारे यहाँ किसी धर्म/धम्म का प्रचार नहीं किया जाता है क्योंकि इंसान को इंसान बने रहने के लिए किसी धर्म की आवश्यकता नहीं है।
6. हमारे यहाँ महिलाओं के लिये उच्च स्तरीय सलाहकार मौजूद हैं और हम महिलाओं को पुरुषों के समान दिए गए अधिकारों की वकालत करते हैं।
7. हमारे यहाँ पशुओं का विशेष सम्मान किया जाता है क्योंकि वे असहाय और मानव द्वारा पीड़ित हैं। वे अपनी रक्षा स्वयं नहीं कर पा रहे।
8. हमारे यहाँ पशुक्रूरता मुक्त (Vegan/वीगन) जीवन शैली को बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि मानव को किसी की लिखित सहमति के बिना किसी पशु से किसी लेनदेन का हक नहीं है।
9. हमारे यहाँ विज्ञान, समानता, न्याय, कानून, स्वास्थ्य, नवीन खोजों, उपायों और वैज्ञानिक सिद्ध अव्यक्तिवादों का खुल कर ज्ञान और अनुभव बाँटा जाता है क्योंकि यही भविष्य हैं।
10. हमारे यहाँ धर्मों, रीतिरिवाजों, सामाजिकता, अंधविश्वास, अन्धविरोध और राजनैतिक पार्टियों/संगठनों और उनके दलालों की पोल खोली जाती है क्योंकि ये देश की दीमक हैं। ~ Shubhanshu Dharmamukt (10 commandments) 2019©
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें