Zahar Bujha Satya

Zahar Bujha Satya
If you have Steel Ears, You are Welcome!

Translate

गुरुवार, अगस्त 23, 2018

आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है

एक अंडे को खुद पर विश्वास था कि वह नहीं टूटेगा।

वह एक मंजिल की छत से कूद गया, नहीं टूटा।

उसे आत्मविश्वास हो गया और वह 2 मंजिल से कूद गया।

वह फिर भी नहीं टूटा।

अब वह 5 मंजिल से नीचे कूद गया और टूट कर बिखर गया। जानते हैं क्यों?

क्योकि वह अतिआत्मविश्वास से ग्रस्त हो गया था। Overconfidence एक ऐसा कलंक है जो आपको बर्बाद कर सकता है। इससे बुरा कुछ भी नहीं। आज तक जितने भी महान लोग बर्बाद हुए हैं उनके खात्मे की एक मात्र वजह यह Overconfidace ही था। जैसे हिटलर, ओसामा बिन लादेन, गद्दाफी, सद्दाम, गांधी, बेनज़ीर, राजीव, इंदिरा, J F कैनेडी आदि।

यह सभी समझते थे कि इनको कोई नहीं मार सकता। जो भी मारने आएगा कोई न कोई इनको बचा ही लेगा। जबकि आत्मविश्वास होता तो वह कोई गलती नहीं करते। गलती जिसे आप लापरवाही कह सकते हैं। अपने जीवन में इससे बड़ा कोई सबक मैने नहीं लिया। इसलिये जो भी कहता हूँ उसको आजमा ज़रूर लेता हूँ। ~ Shubhanshu 2018©

बुधवार, अगस्त 22, 2018

आइये देश बदलें

मित्र: अगर आप किसी ऊंचे पद पर होें जैसे cm/pm, तो आप कौन से दस बदलाव करना चाहोगे जो आपके कानून दायरे मे हों और सामान्य मानव रहते हुए मनुवादी जड़ों को काटने के लिये क्या कदम उठाएंगे? कोई दस बाते बताएं।

शुभ्: देश को बदलने के लिए 10 से ज्यादा बातें भी हो सकती हैं जो अमल में लाई जाएं तो देश की सूरत बदल सकती है।

1. हर जगह पर CCTV और ड्रोन से निगरानी।
2. हर सरकारी दफ्तर/पुलिस थानों में CCTV।
3. सभी निजी शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों और अन्य आवश्यक जनउपयोगी निजी संस्थानों का Nationalization.
4. सारा शैक्षिक और सरकारी काम ऑनलाइन होगा। धोखाधड़ी से बचने के लिये eye स्कैनर।
5. पुलिस रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।
6. मानवाधिकार आयोग का खुल कर प्रचार किया जाएगा।
7. हर विद्यालय में सम्विधान पढ़ाना अनिवार्य।
8. स्कूलों में प्रार्थना के स्थान पर सिर्फ राष्ट्र गान।
9. हर सरकारी Superviser को videography करवा कर रिपोर्ट जमा करनी होगी।
10. देश के सभी प्रशिक्षित मजदूरों के लिए समान वेतन और वेतन का आंकलन सर्वेक्षण द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
11. मजदूरों के लिये मुफ्त हेल्पलाइन सेवा।
12. सभी देशों से विनम्र रिश्ते।
13. देश के विकास पर फोकस।
14. सभी सार्वजनिक धर्मस्थलों पर भारी टैक्स लगाया जाएगा। जनता को घर पर ही अपना आराध्य की पूजा करने को मुनादी करवाई जाएगी। धर्म का धंधा बन्द करवाने पर ज़ोर।
15. सभी का बैंक खाता और सभी को उसमें कुछ न कुछ नियमित जमा करने के लाभों को बताते नुक्कड़ नाटक करवय जाएंगे।
16. आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था हर सरकारी गल्ले वाले के पास उपस्थित होगी जिसको वह बनवाने में सहयोग करेगा तथा वोटर राशन कार्ड होने पर गल्ला तुरन्त देगा।
17. 10 लाख/वर्ष से ज्यादा कमाने वालों पर मोटा टैक्स।
18. Non कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स समाप्त होगा।
19. विकलांगों और बुजुर्गों के लिये सभी सरकारी सहायता घर पर दी जाएगी। साथ ही फीड बैक की वीडियो जमा करनी होगी सभी कर्मचारियो को ताकि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली साबित हो।
20. महिलाओं के लिये हर स्कूल में ताइक्वांडो सिखाने की अनिवार्यता। असमर्थ छात्राओं के लिए विशेष शिविर।
21. 50% महिलाओं का आरक्षण देश भर में क्योंकि महिलाओं को भी आगे बढ़ने से रोका जाता है।
22. स्त्री-पुरूष दोनों की विवाह की आयु 25 वर्ष।
23. पूरे देश के लिए एक कानून व्यवस्था। सभी पर्सनल कानूनी बोर्ड अवैध घोषित किये जाएंगे।
24. चक्का जाम करने वालों पर सख्ती। देश में अव्यवस्था फैलाने पर तुरन्त धारा 144 लगा कर सख्ती से निबटने के आदेश होंगे।
25. न्यायालय और न्यायधीश की संख्या बढ़ाई जाएगी। सरकारी वकीलों को सर्व सुलभ बनाया जाएगा। न्याय और कोर्ट मैरिज एक दम निःशुल्क होगा।
26. 1000₹ से ऊपर के सभी मुद्रा अंतरण ऑनलाइन होंगें। सभी को इंडिया वैल्यू कार्ड दिया जाएगा। कैश transection बेहद सीमित कर दिये जायेंगे। सभी तरह के फ्रॉड से बचाने के लिये विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रयोग होगा।
27. आप सुझाइए।
~ Vegan Shubhanshu Singh Chauhan Irreligious 3:40 pm IST Wed Aug 22, 2018 2018/08/22 15:48

जीवन साथी सम्बंधी ज्ञान

एक या एक से अधिक sex mate के संग रहना लिव इन रिलेशनशिप है। इसके कई प्रकार होते हैं:

0. Dating: विपरीत लिंग के साथी के साथ या समलैंगिक साथी को ढूंढने, मिलने और साथ समय गुजारने और तय करने के लिये कि क्या हम इस सम्बंध को आगे बढ़ाएं या नहीं? की क्रिया dating कहलाती है। यह विवाह परिचय सम्मेलन का पर्याय समझा जा सकता है।

1. Monogamous Live in Relationship: इसमें केवल एक साथी के साथ ही परस्पर यौन सम्बन्ध रखे जाते हैं।

2. Polymarus Live in Relationship: इसमें एक से अधिक sex mate एक साथ रहते हैं और आपस में स्वेच्छा से यौन सम्बन्ध बनाते हैं। इसमें भी कई प्रकार होते हैं जैसे

a. Male-female-female (MFF),
b. Female-male-male (FMM) आदि।

3. Open Relationship: इसमें 2 या दो से अधिक विपरीत लिंग के sex mate मित्र की तरह रिलेशनशिप में रहते हैं लेकिन सेक्सुअल आज़ादी से रह सकते हैं। यौन सम्बन्ध किसी से भी बना कर उसकी मर्जी से उसे भूल सकते हैं। लेकिन जिससे दोस्ती भी रखते हैं उसे दोस्त बनाये रखते हैं। स्वेच्छा से सहमति अनिवार्य है। मुझे यह सबसे बेहतर लगता है। ~ Shubhanshu SC 2018©

विशेष: 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद कोई भी नागरिक स्वेच्छा से यौन सम्बन्ध किसी भी अविवाहित विपरीत लिंग से बना सकता है। विवाहित स्त्री से सेक्स सम्बन्ध बनाना adulty कानून के तहत अपराध है।

मंगलवार, अगस्त 21, 2018

आरती विनम्र् देव

जय विनम्र

नास्तिकता तेरे विविध रूप

कई तरह के लोग खुद को नास्तिक कह कर प्रसन्न हो लेते हैं जबकि वे जानते ही नहीं कि नास्तिक है किस चिड़िया का नाम?

1. जाति पर गर्व करना (जातिवाद को बढ़ाना), ब्राह्मणवाद का विरोध, आरक्षण का रोना, बुद्ध और भीम की जय-जयकार बसपा का मूल चुनाव प्रचार का मुद्दा है। नास्तिकता का नहीं। जो लोग मूर्ति और तस्वीर प्रेमी हैं वे भी धार्मिकता के अंतर्गत आ जाते हैं। क्योकि उनकी पसन्दीदा मूर्ति/तस्वीर का कोई अपमान करेगा और फिर आप उसकी ले लोगे तलवार और माचिस से। बसपा को आप नास्तिक न समझें, ये लोग भीम और बुद्ध को ईश्वर ही बनाए बैठे हैं और विष्णु का अवतार ही मानते हैं, पाखण्ड, आत्मा, प्रेत इत्यादि सब हैं इनके बौद्ध धर्म में।

बाबा साहब ने कहा था कि मेरी जय जय कार से बेहतर होगा कि आप मेरे बताये गए रास्ते पर चलें।

गौतम बुद्ध ने कहा था कि मेरी कभी पूजा/उपासना/वंदना मत करना।

इनमे से भी कुछ अपवाद हैं जो खुद को बुद्ध वादी कहते हैं लेकिन पाखंड और अंधविश्वास से मुक्त हैं। (अविश्वसनीय लगता है क्योंकि ऐसा व्यक्ति अकेले रह रहा हो या अपने जैसे लोगों के साथ रहता होगा जो बहुत विरले ही होता है।)

2. कुछ विद्वान😂 हिन्दू/सनातन सम्प्रदाय को अदालत में जाकर  संस्थापक न होने का हवाला देकर इसे जीवनशैली साबित करवा लेते है और भाजपा इसे धर्मनिरपेक्ष चुनाव में इस्तेमाल करती है। अब जब सम्प्रदाय नहीं तो आप धार्मिक नहीं और धार्मिक नहीं हैं तो खुद को नास्तिक कहने लगते हैं। (जबकि नास्तिक होना ईश्वर को बिना प्रमाण के न मानना होता है।) इस प्रकार के विद्वान😂 लोगों को सनातनी प्रथम पुस्तक लिखने वाले मनु को इस धर्म का संस्थापक मान लेना चाहिए था, मेरी निजी राय में और तब ये पार्टी औंधे मुहँ जा गिरती। (व्यंग्य शैली में कटाक्ष)

3. नव नास्तिक हर ईश्वर जैसी चीज को इसी सिद्धान्त पर जांचते हैं। जो कि सही है और इसका नाम तर्कवाद हो गया है। तर्कवादी (नव नास्तिक) सकारात्मक, अधार्मिक और विज्ञान कि विधि के अनुसार चलने वाला व्यक्ति होता है। यही सही व्यक्ति है आज के समय में। परन्तु वही जो अच्छे इंसान पहले से हों।

4. कुछ बीच मे लटके खुद को सेक्युलर कह कर बचाने वाले लोग हैं जो दरअसल अग्नोस्टिक हैं यानी मजधार में लटके हुये ये सर्वधर्म समभाव को अपना प्रमुख मुद्दा बनाते हैं और एक-दूसरे के धर्म का मजाक गम्भीरता से उड़ाते हैं। उदाहरण; इफ़्तार की दावत हिन्दू खाने जा रहा है, और भंडारे में मुस्लिम और सिख, ऐसा ही लंगर में भी।

इनका भाई चारा एक दूसरे का त्योहार मनाने, एक दूसरे की कमी/बुराई को बढ़ावा देना, खाना भकोसने, और अन्य धर्म का लड़की-लड़का पटाने और कांग्रेस, सपा का चुनाव प्रचार करने तक सीमित है।

5. सम्प्रदाय और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर एक खत्म हुआ तो दूसरा भी खत्म हो जाएगा।

फिलहाल, ऐसे लोगों से जो नास्तिकता का चोला ओढ़ कर आपको अपने धर्म मे या पार्टी में खींचने में लगे हैं, उनको पहचानें और सावधान रहें। ~ Shubhanshu  2017/08/21 13:16

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं और इनको अंतिम न समझें।

रविवार, अगस्त 19, 2018

जय घमंड आरती

जय घमंड जय घमंड जय घमंड देवा।
माता जाकी प्रतिभा, पिता देशसेवा॥

एकदम घमासान, ज़हरबुझा प्राणी।
पढ़के विरोधी रोएं, FB की सवारी॥

सिर चढ़े, नक चढ़े और जानलेवा।
प्रेम का भोग लगे, मित्र करें सेवा॥

जय घमंड जय घमंड जय घमंड देवा।
माता जाकी प्रतिभा, पिता देशसेवा॥

बंदे को काम देत, बहीनन को भाया।
माँगन पर पुत्र देत, नारी हो या कन्या॥

दूर भरम करन आये, सफल कीजे सेवा।
जय घमंड जय घमंड जय घमंड देवा।
माता जाकी प्रतिभा, पिता देशसेवा॥
~ Vegan Shubhanshu SC "घमंड पुजारी"
2018/08/19 08:27 2018©

गुरुवार, अगस्त 16, 2018

अच्छा इंसान

कुछ नास्तिक अच्छे नहीं होते। वही हमारी छवि धूमिल कर रहे हैं। उनको सिर्फ इतना पता है कि रचनाकार में विश्वास न करो लेकिन बाकी सब करते रहो जो गलत है लेकिन अच्छा लगता हो।

जैसे भ्र्ष्टाचार करना, धोखा देना, चोरी, दूसरों को तुच्छ समझना, गाली देना, लड़कियों को खिलौना समझना आदि।

आस्तिकों और विपरीत सोच के लोगों से नफरत करना और उनको व्यक्तिगत रूप से अपमानित करना भी।

जबकि अच्छा इंसान होना सबसे बड़ा और बेहतर है। मैं ऐसा ही हूँ या बनना चाहता हूँ। आओ देश जोड़ें। तोड़ने के लिये तो दुनिया खड़ी है! 💐 ~ शुभाँशु सिंह चौहान धर्ममुक्त वीगन 2018©

एक मूर्ख की पोस्ट

बुद्धिमान व्यक्ति भीड़ से दूर रहता है। भीड़ स्वतः ही मूर्ख बन जाती है। चाहें उसमें कुछ विद्वान भी हों। जहाँ जनसँख्या कम होती है, वह brain उस जगह या देश को प्रस्थान कर जाता है। जो अभागे नहीं कर पाते, वह अकेले रह कर इस एहसास को पैदा कर लेते हैं।

इन्हीं कारणों से बुद्धिमान व्यक्ति देश से चिपक कर नहीं बैठता। वह अपने जीवन को महत्व देता है और उनको नहीं समझाता जो समझना नहीं चाहते।

यही प्रक्रिया ब्रेन ड्रेन कहलाती है। अर्थात देश से बुद्धिमान व्यक्तियों का पलायन। उस मूर्खतापूर्ण व्यवहार के कारण जो उनके साथ उनके पैतृक देश में रोज होता है।

इस प्रकार देश में केवल खुद को देशभक्त या राष्ट्रवादी कहने वाले मूर्ख लोग बढ़ जाते हैं क्योंकि वे अपने देश से चिपक जाते हैं और विदेशों से नफरत करते हैं।

यह लोग बस हंगामा करने, दंगा करने, देशभक्ति के गीत गाने, सँस्कृति की रक्षा के नाम पर आधुनिक और विद्वान लोगो के साथ हिंसा करने, महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझने और धर्म को राष्ट्र से जोड़ने को ही राष्टवाद कहते हैं।

यह नक्शे पर खिंची लाइन को देश कह कर बाकी दुनिया को नीचा दिखाने, समझने पर ज़ोर देते हैं और उसके लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इनके लिए धर्म और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं और इससे वे अपनी गलतियों को भी सही मान कर हमेशा पिछड़े बने रहते हैं।

मुझे हैरानी है कि RSS के राजनैतिक उपभाग BJP ने कैसे अपनी नीतियों के विरुद्ध जाकर ऑनलाइन सरकार और स्मार्टसिटी जैसी आधुनिक परियोजनाओं को बल दिया। आधारकार्ड, डायरेक्ट खाते में सब्सिडी, 100% FDI, कैशलेस इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, शौचालयों का निर्माण, प्रीपेड बिजली, जनसुनवाई app, आवास योजनाएं, आदि जनउपयोगी कार्य कर दिखाए।

लेकिन यह अच्छे संकेत हैं कि हिंदुत्ववादी rss अब अपने मूल्यों से पीछे हट रही है और यह हमारे लिए अच्छे संकेत हैं।

लेकिन सरकार मूर्खता करना भी नहीं छोड़ रही। पहले विमौद्रीकरण में अव्यवस्था, फिर रोडशो, यज्ञ, व ऐशोआराम, सरकार के प्रचार में जनता का धन बर्बाद करना आदि जन विरोधी गतिविधियों ने आरएसएस और BJP के मध्य एक खाई खोदने का काम शुरू कर दिया है जिसका अब मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल रहा है।

धार्मिक जड़ता और आरएसएस के 1925 के बने उद्देश्य आज छछून्दर बन कर bjp रूपी सांप के गले में फँस गए हैं। जिसे वह न तो उगल पा रही है और न ही निगल पा रही है। फिलहाल यह जनता, सब जानती है और यह अपने लिए जो भी चुनती है यह उसकी अपनी इच्छा है जिस पर हम कोई सवाल उठाना उचित नहीं समझते।

कम से कम तब तक जब तक सिविल परीक्षाओं में IAS की तरह देश के नेता नहीं चुने जाते। धन्यवाद! ~ शुभाँशु SC धर्ममुक्त Vegan 2018©

बुधवार, अगस्त 15, 2018

डर और ईश्वर

बहुत समय पहले जब इंसान इकट्ठा होकर रहना सीख रहा था तब बहुत सी समस्याएं आने लगीं। इंसान सामाजिक नहीं था लेकिन जंगली जानवरों के डर ने उन्हें सामाजिक बना दिया।

एक दूसरे के दुश्मन भी डर के मारे साथ रहने लगे। कुछ बूढ़े लोगों ने देखा कि डर बड़े काम की चीज है।

लेकिन बूढ़े और कमजोर लोगों की जवान लोग अकेले में बेइज़्ज़ती करने लगे लेकिन सबके सामने सम्मान करते थे।

उन्होंने कबीले के कई नियम बनाए और देखा कि लोग तभी उनको मानते थे जब वे देखे जा रहे होते थे। अकेले में सब नियम तोड़ रहे थे। शिक्षा उस समय थी नहीं। क्या करते?

उन्होंने माना कि अगर कोई उन पर नज़र रखता है तो लोग गलत काम नहीं करते। इसलिये उन्होंने सबसे कहा कि तुमको कोई देख रहा है।

अब इस बात को लागू करने के लिए तरह तरह के उपाय किये गए। उन्ही उपायों को आज धर्म/सम्प्रदाय कहा जाता है जो लगभग 4200 हैं।

आज भी cctv कैमरा वही काम कर रहा है जो बुजुर्गों ने पहलेे ईश्वर नाम का cctv लगवाया था।

10/6/16 09:27 PM

स्वतंत्रता दिवस पर आपके लिये तोहफा

एक सवाल जिसका आप सभी तर्कपूर्ण दें जवाब।

😎कागज का आविष्कार किसने किया?.. इंसान ने।

😎आग का आविष्कार किसने किया?..इंसान ने।

😎चक्के का आविष्कार किसने किया?..इंसान ने।

😎खेती का आविष्कार किसने किया?...इंसान ने।

😎बड़े बड़े घर, बंगले किसने बनाये?...इंसान ने।

😎जहाज का आविष्कार किसने किया?...इंसान ने।

😎हवाई जहाज का आविष्कार किया?...इंसान ने।

😎कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?...इंसान ने।

😎मोबाइल्स फोन का आविष्कार किया?...इंसान ने।

😎गाड़ियाँ किसने बनायीं?...इंसान ने।

😎घर में आराम, सुख चैन के लिए जो चीजे इस्तेमाल करते हो वो किसने बनायीं? वो भी इंसान ने।

😎जिस FB, Whats app पे ये पोस्ट पढ़ रहे हो उसे किसने बनाया?...इंसान ने।

😎समाज किसने निर्माण किया?...इंसान ने।

😎धर्म का निर्माण किसने किया?...इंसान ने।

😎मंदिर मस्जिद किसने बनाये?...इंसान ने।

😎मंदिरों, मस्जिदों में भगवान, अल्लाह, GOD किसने बिठाये?...इंसान ने।

🌟कमाल की बात है कि एक भी काम भगवान ने नहीं किया है🌟 

👉जो कुछ भी किया इंसान ने ही किया है।

👉फिर भी लोग इंसान से ज्यादा भगवान के चमत्कार को मानते हैं।

👉हम इन्सानों ने ही अपने स्वार्थ के लिए भगवान का निर्माण किया है।

🌟कमाल की बात है एक भी काम भगवान ने नहीं किया है।🌟

👉🏾क्योंकि :-

1) मनुष्य के अलावा दुनिया का एक भी प्राणी भगवान को नही मानता।

2) जहाँ इन्सान नही पहुँचा वहाँ एक भी मंदिर - मस्जिद या चर्च नही मिला।

3) अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग देवता है। इसका मतलब इन्सान को जैसी कल्पना सूझी वैसा भगवान बनाया गया।

4) दुनिया मे अनेक धर्म पंथ और उनके अपने-अपने देवता है। इसका अर्थ भगवान भी एक नही।

5) दिन प्रतिदिन नये नये भगवान तैयार हो रहे है।

6) अलग-अलग प्रार्थनायें है।

7) माना तो भगवान - नही तो पत्थर ' यह कहावत ऐसे ही नही बनी।

दुनिया मे देवताओं के अलग-अलग आकार और उनको प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग पुजा विधान।

9) अभी तक किसी इन्सान को भगवान मिलने के कोई प्रमाण नही है।

10) भगवान को मानने वाला और नही मानने वाला भी समान जिंदगी जीता है।

11) भगवान किसी का भी भला या बुरा नही कर सकता।

12) भगवान भ्रष्टाचार, अन्याय, चोरी, बलात्कार, आतंकवाद, हिंसक अराजकता रोक नही सकता।

13) छोटे मासुम बच्चों पर बंदुक से गोलियाॅ दागने वालों के हाथ भगवान नही पकड़ सकता।

14) मंदिर, मठ, आश्रम, प्रार्थना- स्थल जहाॅ माना जाता है कि भगवान का वास होता है वहाँ भी बच्चे महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं।

15) मंदिर, मस्जिद, चर्च को गिराते समय एक भी भगवान ने सामने आकर विरोध नही किया।

16) बिना अभ्यास किये एक भी छात्र को परीक्षा में भगवान ने पास किया हो ऐसा एक भी उदाहरण आज तक सुनने को नही मिला।

17) बहोत सारे भगवान ऐसे है जिनको 25 साल पहिले कोई नही जानता था।और अब वह प्रख्यात भगवान हो गये हैं।

18) खुद को भगवान समझने वाले अब जेल कि हवा खा रहे है।

19) दुनिया मे करोडों लोग भगवान को नही मानते। फिर भी वह सुख चैन से रह रहे है।

20)हिन्दु अल्लाह को नही मानते। मुस्लिम भगवान को नही मानते। इसाई भगवान और अल्लाह को नही मानते। हिन्दु मुस्लिम गाॅड को नही मानते। फिर भी भगवानों ने एक दूसरे को नही पूछा कि ऐसा क्यो?

😍 ज्ञान का दीप जलाओ 😍

भगवान् नाम की पैदाइश शैतान दिमाग की उपज है। जिस दिन मंदिरों,मसजिदों,गिरजाघरों में और इन मानव निर्मित तथाकथित भगवानों के आगे चढ़ावा चढ़ना बंद हो जाएगा, उसी दिन ये पुजारी इन मंदिरों से इन मूर्तियों को निकाल कर अपना दूसरा काम-धंधा शुरू कर देंगे।

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

अगर अब भी समझ नहीं आया तो ज़हर खा कर मुक्ति लीजिये क्योंकि वैसे भी अपना जीवन ज़हर भरा बना दिया है आपकी धर्म और राजनीति की दुनिया ने। ~ Shubhanshu 2018©

http://zaharbujhasatya.dharmamukt.in/2018/08/blog-post_77.html