Zahar Bujha Satya

Zahar Bujha Satya
If you have Steel Ears, You are Welcome!

Translate

रविवार, नवंबर 25, 2018

हमारी मत सुनना। हम तो पगले हैं

दोस्तों, जितने भी लोग नवेले नौसिखिया लेखकों की पुस्तकें पढ़ कर, फेसबुक पोस्ट पढ़ कर सीखते हैं कि अब तक जो उनको पढ़ाया जा रहा था वह गलत है और फलाना बात सही है आदि कह कर वास्तव में यह चुपचाप लोगों को भड़काया जा रहा है। उन पर अगर वास्तव में विधिमान्य प्रमाण उपलब्ध होते तो वे दावेदार कोर्ट जा चुके होते और जीत चुके होते।

FB पर इस तरह के भोले अर्धशिक्षित लोगों को कुछ लोग अपनी मैनिपुलेशन वाली किताबें और पोस्ट पढा कर भड़का रहे हैं। बिलकुल वैसे ही जैसे Anciant एलियन प्रोग्राम जनता को तो विश्वसनीय लगा लेकिन उसे खुद हिस्ट्री चेनल और मुख्यधारा वैज्ञानिकों ने नकार दिया।

इन सबका अध्ययन आप क्षद्मविज्ञान नामक विषय मे पढ़ सकते हैं। इसको समझना आम इंसान के वश की बात नहीं है इसलिये इसे क्षद्मविज्ञान की संज्ञा मिली है। इसमें टेलीपैथी, आध्यत्म, आत्माओं से बात करने वाले, तांत्रिक इत्यादि सभी आते हैं।

इसी तरह से होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी पैथी, रेकी, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, फेंगशुई, फीसियोथेरेपी आदि अवैध घोषित हैं मुख्यधारा में लेकिन लोग उनको अपनाते हैं और भारत सरकार उनकी पढ़ाई करवाती है और नौकरी भी देती है।

कुछ इसी तरह का होता है क्षद्म इतिहास। कुछ क्षद्मतिहासकारों और क्षद्मनिरिक्षकों को आप क्रमशः बौद्ध धर्म को सबसे प्राचीन, ब्राह्मणों को चम्पा और इंडोनेशिया से आया बताने वाले और EVM को पहले से सेट बताने वाले क्षद्म प्रमाण धारी मैनिपुलेशन विशेषज्ञ के रूप मे अपनी मित्र सूची में भी पा सकते हैं।

इस तरह के महान लोग बहुत सस्ते और free होते हैं। ये आपसे बाकायदा बहस भी करेंगे और इंटरनेट से उठा कर अपनी रिसर्च प्रस्तुत करेंगे जो सिर्फ मिलती जुलती और संयोगवश सिद्धान्त पर आधारित निकलता है। इस तरह के लोग सस्ती लोकप्रियता पाने, धर्म के प्रचारकर्ता और राजनैतिक कारणों से जनता में अज्ञानता भरने वाले होते हैं। जनता तो आपको पता ही है कि कितनी भोली है बेचारी।

उनको क्या पता कि क्या होता है विधिमान्य प्रमाण और क्या होता तर्क की कसौटी रूपी साइंटिफिक मेथड! हम तो यारों यूं ही बकते रहते हैं। हमारी कतई मत सुनना।

डिस्क्लेमर: निजी सोच। कोई भी बात आपको मानने की ज़रूरत नहीं है। केवल देख पढ़ कर निकल लीजिये। हम ठहरे मूर्ख। हम क्या जाने दुनिया की बातें। नमस्कार! ~ Shubhanshu SC  2018© 5:37 pm IST, 25 November 2018

शुक्रवार, नवंबर 16, 2018

Online दोस्ती का ज़हरबुझा सत्य

Girl 1: Hi भैया!
Girl 2: Hi Darling!
Shubh: You are Blocked!
Girl 3: Hello Friend!
Shubh: What's your problem? Why are you came to inbox without permission?
Girl 3: आप तो लड़कियों की तरह नखरे दिखाते हो।
Shubh: लड़कों की तरह नखरे देखने हैं क्या?
Girl 3: Sorry! बुरा मान गए क्या?
Shubh: थोड़ा सा। क्योंकि इससे पहले वालियों ने तो मूड ही खराब कर रखा था। एक भईया बना रही थी और एक सईंया। हद है 1 सेकेंड में रिश्ते कैसे बन सकते हैं?
Girl 3: ओ! आपको लड़कियों ने तंग कर रखा है? Wow!
Shubh: ओये! ये क्या बात हुई? तंग कर रखा है और आप कह रही हैं Wow? ब्लॉक होना है क्या?
Girl 3: सॉरी sorry सॉरी।
Shubh: अच्छा अब जाओ। और भी काम हैं मुझे।
Girl 3: ok कब free होते हैं?
Shubh: क्यों क्या करना है?
Girl 3: अरे आप तो बहुत अकड़ू हैं। ok bye!
Shubh: 😬 bye!
(अगले दिन)
Girl 3: Hi shubh!
Shubh: ignored!
Girl 3: देख रहे हो। बोलते क्यों नहीं?
Shubh: ignored!
Girl 3: क्यो परेशान कर रहे हो मुझे?
Shubh: मैं परेशान कर रहा हूं?
Girl 3: और नहीं तो क्या? इग्नोर मत करना मुझे कभी।
Shubh: क्यों? Ego hurt हो गई?
Girl 3: मैं पहली बार किसी लड़के के इनबॉक्स में आई हूँ। आज तक हजारों को ब्लॉक किया है और आप ऐसे नखरे दिखा रहे हैं जैसे मैं कोई आपको खा जाऊंगी।
Shubh: देखिये, आप किसी वजह से इधर आई है और सीधी बात है कि मेरी हालत इसीलिये उन लड़कियों जैसी है जिनको लड़के इनबॉक्स में आकर जबर्दस्ती चैट करने चले आते हैं। यह सब बहुमत का नियम है। सब लड़के एक से नहीं होते। मैं इधर टाइम पास के लिए नहीं आया।
अगर आपको मुझ से सच में दोस्ती करनी है तो पीछे मत हटना फिर। मेरे लिए दोस्ती जीवन भर के लिए है। दोस्ती और कमिटमेंट में फर्क होता है। कमिटमेंट सेक्स को लेकर होता है और दोस्ती दिल से होती है। सुख दुख में काम आते हैं एक दूसरे के। खाली fb की दोस्ती रखनी है तो अलविदा अभी। असल जीवन में रखनी है तो स्वागत है।
Girl 3: ओह! आप तो...सॉरी! मैंने आपको गलत समझा। काश मेरे घरवालों से मैं आज़ाद हो जाती तो ज़रूर आपसे मिलती। आप सही कह रहे हैं। ऑनलाइन दोस्ती दिल तोड़ने का ही काम करती है। हो सका तो शायद मैं भी सुधर जाऊँ। थैंक्स मेरी आँखें खोलने के लिए। ब्लॉक मत करना प्लीज। क्या पता कब किस्मत पलटी खा जाए।
Shubh: Good bye! 💐

गुरुवार, नवंबर 15, 2018

भारत का युवा और नागरिक

सवा सौ रुपये के पौवा में बिकने वाला वोटर FB से क्रांति लाएगा तो ऐसा सोचना भी मूर्खता ही है। जो महंगे घरों में, ac की ठंडक/गर्मी में लेट कर महंगे लैपटॉप या फोन पर आपकी पोस्ट पढ़ते हैं, वे आलसी बड़े घरों के विद्वान तो वोट देने ही नहीं जाते कभी। उनकी वाह वाही से उछलना भी मूर्खता।

ज्ञात हो कि भारत में लगभग 60% से ज्यादा मतदान नहीं होता और इसमें से भी 10% भ्रमित युवा और 50% मतदाता अनपढ़, मजदूर और गरीब होते हैं जिनको लालच देकर ट्रैक्टर ट्राली में भर कर लाया जाता है। ~ ज़हरबुझा सत्य वाया Vegan Shubhanshu SC 2018©

मंगलवार, नवंबर 13, 2018

शादी/विवाह का मूल उद्देश्य

शादी बच्चे पैदा करके वंश बढाने के लिए की जाती है जिसमें अगर पुत्र न हो तो वह विफल मानी जाती है।

यह "कल्चर" निजी संपत्ति के स्वार्थ पूर्ण अपने ही रक्त को हस्तन्तरण करने और खुद को सुपीरियर समझने के घमण्ड के चलते की जाती है।

इसका प्रमाण यह है कि मनुष्य खुद का बच्चा ही पैदा करना चाहता है जबकि करोड़ो बच्चे अनाथालय में किसी माता-पिता की राह देख रहे होते हैं।

कमाल है कि मुझे लोग घमंडी बोलते हैं। जी हाँ। मैं हूँ घमंडी। बस साबित नहीं कर पाता मैं। आप कीजिये। ~ Vegan Shubhanshu SC 2018©

शुक्रवार, नवंबर 09, 2018

गंदी राजनीति छोड़ो भाग 2

राजनीति दरअसल एक प्रचलित व्यवस्था लोकतंत्र है। यानी आप अपने मन की नहीं कर सकते। जो भीड़ कहे वही करना होगा। मैं अपने मन की ही करता हूँ। अतः राजनीति मेरे लिए नहीं है। जिसे अपने मन की करनी है वह राजनीति से दूर रहें। यह भेड़चाल से संचालित होती है।

जो भी राजनीति से बदलाव लाने की सोच रहे हैं, दरअसल वे गन्दी राजनीति, जिसमें सिर्फ धन कमाने के लिए गला काट प्रतियोगिता होती है उसी को अपनाने के लिए ललचाते हैं। उनको बस पैसा चाहिए, बिना कमाए। लाशों के अंबार से, दंगे और धमाकों से।

धारा 144 से उनको सुरक्षा ही मिलती है। जनता तो सिर्फ अपनों की लाशें ही ठिकाने लगाती है। जिनको उन्होंने ही किसी गंदे राजनेता की भावुक बातों में आकर मार डाला। यह बात बहुतों को तकलीफ दे सकती है अगर उनका यह मकसद अच्छे के लिए हो लेकिन उनके लिए यह ज़हरबुझा सत्य है कि जब आप राजनीति में प्रवेश करेंगें तो आप गंदे अपने आप हो जाओगे और फिर जो भी राजनीति आप करोगे वह गन्दी ही होगी।

याद रखिये, हर इंसान की एक कीमत और कमजोरी होती है और आपके विरोधी नेता उनको अच्छी तरह से जानते हैं। फैसला आपके अपने हाथ है। मुझे बस अपने हाथ आपके खून से गंदे नहीं करने और न ही ईमानदारी की राजनीति करके दूसरे विरोधी दल के हाथों मरना है। ~ Vegan Shubhanshu SC 2018©

शनिवार, नवंबर 03, 2018

गंदी राजनीति छोड़ो भाग 1

कानून सबके लिए बराबर है। ऐसा कोई नियम नहीं जिसमें लिखा है कि व्यक्ति को विशेष अधिकार होने पर ही उसकी समस्या सुनी जाएगी।

अतः निंदा करना, कोसना, हिंसा इत्यादि सिर्फ राजनीतिक हलचलें हैं और यह नफरत दिखाने वाले सभी लोग चाहें खुद को किसी भी श्रेणी/वर्ग में क्यों न रखते हों सभी एक से दोषी हैं।

कानून के होते हुए भी नफ़रतें फैलाना, भारत में अस्थिरता लाने और धारा 144 को लागू करके राष्ट्रपति शासन लगाने की कवायद है ताकि जो नेता जीत नहीं पा रहे कम से कम और भी कोई नेता न बन सके की सोच से ग्रसित हैं। जो कि ईर्ष्या, वोट बैंक की रणनीति के अलावा कुछ न है।

दूसरे की लकीर छोटी करने की जगह अपनी रेखा बड़ी खींचो। यही सिखाया गया था स्कूल में मुझे। शायद ये लोग स्कूल के द्वारा प्रेम करना नहीं बल्कि मूर्तियों के द्वारा नफरत करना ही सीखे हैं। देश में सभी एक दूसरे से प्रेम करें। आंख के बदले आंख लोगे तो सब अंधे हो जाएगें। फिर टटोलते रहना क्योकि तब शायद आप अपने और पराए में भेद न कर सकें। बस फर्क इतना है कि वह समय बहुत ही कठिन होगा। बेहतर होगा आज ही एकदूसरे के काम आया जाए! ~ Shubhanshu SC 2018©

बुधवार, अक्टूबर 31, 2018

सच्चे आस्तिक और नास्तिक की पहचान

सच्चा आस्तिक कौन है? यह जानने से पहले आस्तिक क्या है यह समझना जरूरी है। परिभाषानुसार, "रचनाकार द्वारा रचित संसार में सब रचनाकार नियंत्रित कर रहा है, बना रहा है; इसमें हस्तक्षेप करने वाला नास्तिक है, ऐसा मानने वाला व्यक्ति ही आस्तिक है।"

अब आप एक जानवर का जंगल में व्यतीत होने वाला जीवन देखिये। वह बेजुबान अस्तिकता को माने या न माने लेकिन आस्तिक की परिभाषानुसार वह सही प्रतीत हो रहा है। वह जैसा चल रहा है वैसा चलने दे रहा है। पूर्ण प्राकृतिक जीवन। आस्तिकता यही कहती है कि हस्तक्षेप मत करो प्रकृति के साथ।

लेकिन क्या मुझे कोई भी आस्तिक होमो सेपियंस ऐसा मिला है? नहीं। मानव आस्तिक नहीं है। जानवर आस्तिक जैसा व्यवहार करते हैं लेकिन उनका कोई दर्शन नहीं है। वह मूर्खों की तरह ईश्वर की कल्पना करके उसका पूजन या आराधना नहीं करते। वह उनको चढ़ावा और रिश्वत देकर प्रकृति में अपने लिए बेईमानी करने के लिए नहीं उकसाते। जीवन को जीवन की तरह लेते हैं और मस्त हैं।

अब सच्चा नास्तिक कौन है? अभी के क्षद्मनास्तिक क्या कर रहे हैं? प्रकृति से छेड़छाड़। अच्छे के लिए नहीं, बल्कि बुरे के लिए। गलत प्रोपोगोण्डा को सही मान कर शिक्षा का दुरुपयोग कर रहे हैं। सत्य से कतरा रहे हैं। जो पहले से किताबों में लिख दिया गया उसे बदलने की सोचना भी धार्मिकों की तरह उनको गलत लग रहा है जबकि ज्ञान बदल रहा है। पुराना ज्ञान जल्द ही नवीनतम होता जा रहा है लेकिन उनका क्या जो प्रोपोगोण्डा और पुरानी किताबों में उलझे हैं?

पुनः जानवरों की ओर देखते हैं। वे प्राकृतिक जीवन जी रहे हैं। कुछ जंतु जाला, घोंसला, कोकून, लकड़ियों को चिपका कर, पत्तो को चिपका कर, मिट्टी से, अपने शरीर के मोम से, मांद ढूंढ कर, बिल खोद कर अपने रहने योग्य स्थान बना रहे हैं। क्या वह प्रकृति के विरुद्ध न था?

जानवर सबसे बड़े वैज्ञानिक हैं। आज जितनी भी विज्ञान से चीजें बनी हैं उनमें से सबसे महत्वपूर्ण वाली तो जानवरों से ही प्रेरित हैं। जैसे बाज/चील से हवाईजहाज, मछली से नाव, जुगनू से फ्लैशलाइट, चीते से मोटरसाइकिल, साही से धनुष, ऑक्टोपस से रंग की पिचकारी आदि।

अब वे बेजुबान बिना विज्ञान जाने भी मानव से अधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान और साधनयुक्त दिख रहे हैं। उनको कमाने के लिए किसी का नौकर नहीं बनना पड़ता। कुछ खरीदना नहीं पड़ता। वे अपने भोजन में नमक, तेल, मिर्च नहीं डालते। उसे आग जला कर पकाते नहीं। जो जैसा उपलब्ध है, वही पर्याप्त है उनके लिए।

वे कपड़े नहीं पहनते, उनके यहाँ कोई वयस्क होने से पहले रोकटोक नहीं होती, मातृसत्ता का बोलबाला होता है, नर केवल प्रजनन क्रिया के लिए ही ज़रूरी होते हैं, पालने के लिए माता पर्याप्त होती है, वे पूजा नहीं करते, रिश्वत नहीं देते, धोखा नहीं देते, बलात्कार नहीं करते, हाँ चोरी ज़रूर करते हैं कभी-कभी लेकिन वह भी जीवन संघर्ष का हिस्सा है। न करो तो मरो।

तो क्या यह लक्षण नास्तिको से भी नहीं मिल रहे? अब यह क्या गोरखधंधा है? नास्तिक भी जानवर और आस्तिक भी। अतः प्रकृति को भोगने के लिए आस्तिक/नास्तिक होना मायने ही नहीं रखता लेकिन तर्कवादी होना रखता है। कैसे?

एक हाथी को खाई में धकेलने की कोशिश कीजिये। चलिये बड़ा ज्यादा हो गया तो किसी चौपाये को गड्ढे या खाई में धकेलने की कोशिश कीजिये। नहीं हो पा रहा? चलो एक छड़ी लेकर एक जानवर के मारिये। अब दोबारा मारिये। देखिये वह प्रतिक्रिया देता है या नहीं? चलो और कुछ try करते हैं।

एक मशाल जलाओ। अब जानवर के मुहँ पर उसकी आंच लगाओ। क्या हुआ? भाग गया वह? होना ही था। देखिये, जानवर भी जानते हैं कि खतरा कहां है। अतः वह तर्क लगाते हैं। वह जीवन जीना सीख लेते हैं क्योंकि वे मरने से बचना जानते हैं। ऐसा तर्कवाद से ही सम्भव है। उनको मालूम है कि आग उनको जला देगी, खाई में गिर के उनको चोट लगेगी, छड़ी से उनको तकलीफ होगी। अतः वे बार बार एक ही गलती नहीं दोहराते। इसी को अर्जित गुण कहा जाता है। यह तर्कशक्ति ही है।

मतलब तर्कवाद प्रकृति में है लेकिन अस्तिकता/नास्तिकता केवल मन का वहम है। जैसा जीवन जीने को मिला उसे वैसे ही जीना प्रकृति है। श्रेष्ठ है और सही है। लेकिन विज्ञान का क्या? सुविधाओं का क्या? हम उनकी आदत डाल चुके। पुरखों ने यह आधुनिक जीवन जिया है, अतः अब इसे नियंत्रित करना ही श्रेयस्कर होगा। बिल्कुल वापस चले जाना अब सम्भव नहीं है।

विज्ञान वह सुनियोजित ज्ञान है जिसका उपयोग समस्या के निदान में किया जाता है लेकिन इससे समस्या को भी पैदा किया जा सकता है। बेहतर होगा कि जितना प्रकृति के करीब रह सको, वह कार्य करो और विज्ञान का प्रयोग, समस्या सुलझाने में कीजिये न कि समस्या पैदा करने में।

याद रखिये, बस यही एक पृथ्वी है अभी, जहाँ जीवन शेष है और हम इसे अपना हक समझ कर विवाह और बच्चे पैदा करके अपने लिए छोटा कर रहे हैं। प्रायः मानव ने बस इसे दीमक की तरह खाया ही है और विज्ञान हो या ज्ञान हो, प्रकृति से अभी तक कोई नहीं जीत पाया है। अति का अंत होता है।

सावधान रहिये, बदलिये खुद को, विवाह और बच्चों को होने से पहले ही त्याग करके और लोगों को भी जनसँख्या और विज्ञान के दुरूपयोग को रोकने के लिए निकल पड़िये।

यह आप किसी और के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए ही कर रहे होंगे क्योंकि रहना आपको भी इधर है और उनको भी, जो अभी भेड़चाल में लगे हैं। दोषियों को दंड देने से भी अगर बात बन जाये तो चलेगा। अन्यथा जब प्रकृति अपने संतुलन को करेगी तो बिना ज़मानत के, बिना ट्रायल के और बिना अदालत के तुरन्त दंड भोगने के लिए तैयार रहिये। 2018/10/31 20:01 ~ शुभाँशु सिंह चौहान 2018©

गुरुवार, अक्टूबर 25, 2018

Sex/मैथुन अनिवार्य क्यों?

भोजन, सेक्स, निवास यह तीन मानव की आवश्यकता हैं। यदि तीनो में से कोई भी कम हुआ तो दिमाग बन्द हो जाएगा। आपको सेक्स कार्य की तरह नहीं करना होता बल्कि जब यह करने का दिल करे तब और जब ऐसी परिस्थिति बने तब करना आवश्यक है जैसे भोजन।

लेकिन ध्यान रखिये; pull out, कंडोम आदि गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। अनचाहे गर्भ और STD से बचने के लिए कंडोम और अनचाहा गर्भ धारण करने से बचने के लिए पुल आउट तभी जब आपका साथी सिर्फ स्वस्थ लोगों से सम्भोग करती/करता हो या सिर्फ आपके साथ ही उसका सम्पर्क हो।

सेक्स सिर्फ प्रजनन के लिए नहीं होता। अगर ऐसा होता तो महिला और पुरुष को चर्मोत्कर्ष और फोरप्ले व मैथुन में आंनद का अनुभव न होता।

यह दिमाग और शरीर की ज़रूरत है। इसको सहमति सहित स्थिति होने पर भी दबाया गया तो यह बलात्कार करने को प्रेरित करने लगेगा एक सीमा के बाद। चर्मोत्कर्ष की प्राप्ति का न हो पाना ही यौन अपराध की जड़ है। ज़रूरी नहीं कि महिला/पुरुष न मिले तो सेक्स न किया जाए। सेक्स टॉय और हस्तमैथुन भी तनाव व कुंठा दूर करने के उपाय हैं।

यदि मैथुन का मन हो और अंगों में पूर्ण तनाव/चिकनाहट न पैदा हो तो स्वस्थ, अपराध मुक्त, वयस्क पोर्न/साहित्य/गेम आदि की मदद ले सकते हैं।

तनाव मुक्त जीवन के लिए सेक्स एक बढ़िया उपाय है लेकिन प्रजनन इसका byproduct है जिसको जनसँख्या वृद्धि रोकने के लिए नहीं करना चाहिए। ~ Vn. Shubhanshu SC 2018©  2018/10/25 18:36

बुधवार, अक्टूबर 24, 2018

मेरी दस प्रतिज्ञाएँ

मैंने कभी नहीं सोचा था कि जीवन भर दूसरों के आर्डर सुन कर धन कमाऊंगा। मैंने बचपन में ही फैसला कर लिया था कि

1. आजीवन अविवाहित रहूँगा लेकिन अपनी पसन्द की महिलाओं से मित्रता और सेक्स के लिए विकल्प खुला रखूंगा।

2. कभी बच्चे पैदा नहीं करूंगा क्योंकि मैं अमर नहीं हूँ, यदि बीच में मर गया तो उनको लावारिस नहीं छोड़ सकता और व्यस्तता के चलते उनकी परवरिश उचित ढंग से न कर सकूंगा।

3. वही खाऊंगा जो शरीर की कुदरती ज़रूरत है और जो मेरी नाक स्वीकार करेगी। इस तरह मैं लम्बा और स्वस्थ जीवन जी सकूँगा।

4. आधुनिक समाज नियमों में बंधा है अतः यातायात, कानून, कर्तव्य और अधिकारों का पूर्ण पालन करूँगा ताकि मुसीबत में न पड़ जाऊँ।

5. कम से कम कपड़े पहनूंगा ताकि शरीर को विटामिन D मिलने समेत कुदरती अहसास होता रहे कि जानवर कैसे जीवन जीते हैं और मैं मशीन न बन जाऊं। इससे असहाय लोगों की परेशानी समझने में आसानी हुई और मैं और अधिक मानवीय और दयालु बन गया।

6. मैंने तय किया कि उपर्युक्त 5 बिंदुओं से मेरा खर्च कम हो जाएगा और मैं यदि आज ही से धन कमाने और उसे जोड़ने के लिए प्रयास करूँ तो जब तक मुझे कमाने की आवश्यकता पड़ेगी तब तक मैं आर्थिक रूप से पहले से ही मजबूत हो चुका होऊंगा। इसके लिए मैंने बचपन में ही व्यापार किया और गुल्लकों में धन जोड़ा। बाद में बैंक में खाता खोल के उस धन को फिक्स किया और करता गया जब तक मुझे उसे खर्च करने की ज़रूरत न पड़ी। समय आया और मेरा जमा धन मुझे खुद कमा कर देने लगा।

7. आज मैं आत्मनिर्भर हूँ और अपनी शर्तों पर जीवन जीता हूँ। अब मैं धन के पीछे नहीं भागता बल्कि खुद को प्रसन्न रखने के लिए शौक पूरे करता हूँ। यद्यपि चूँकि मैं और अधिक दुनिया देखना चाहता हूँ इसलिये धन की आवश्यकता की पूर्ती हेतु भी अपने शौक प्रयोग करूँगा। लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ पाता हूँ या नहीं यह तो प्रयोग का विषय है लेकिन उम्मीद है कि मैं अच्छा कर रहा हूँ।

8. समय आने पर मैं लेखन के क्षेत्र में और विज्ञान के क्षेत्र में अपने खोजे गए राज़ खोलूंगा परन्तु उनका उद्देश्य मानवता की भलाई के साथ-साथ सबके लिए प्रेरणास्रोत बनना भी होगा।

9. मैं अपने सभी उद्देश्यों में सफल होता रहा हूँ क्योंकि बचपन में मुझे भी मूर्ख कह कर स्कूल से निकाला जा रहा था और दया करके जो मुझे आगे बढाया गया तभी से मैं समझ गया था कि यह दुनिया मेरे लायक नहीं। उसके लिए तो मैं नालायक ही रहूँगा। अतः जीवन अब सिर्फ़ मेरे अपने हाथ रहा। इसको कैसे जीना है अब मुझे ही तय करना था। अतः मैंने अपने मन की सुनी, करी और करता रहूँगा।

10. इस भूखी/गरीब दुनिया ने मुझसे सबकुछ छीना है लेकिन मेरी ज़िद है कि इसे सज़ा देने की जगह इतना प्रेम, महत्वपूर्ण विचार, खोजें, आविष्कार, साहित्य, धन कमाने के उपाय और योगदान देकर जाऊंगा कि फिर कोई धन और प्रेम से गरीब इस दुनिया में पैदा तो होगा लेकिन गरीब मरेगा नहीं। ~ शुभाँशु 2018©  2018/10/24 20:14

Note: यहाँ दी गई सभी प्रतिज्ञाएँ सांकेतिक हैं जिनका अन्य लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन भिन्न-भिन्न posts में आप इसी website पर देख सकते हैं।