ज्यादातर लोगों के हिसाब से,
1. देश की जय जय कार लगाना।
2. देशभक्ति से सम्बंधित गीत गाना।
3. धर्म विशेष से सम्बंधित काल्पनिक भारत माता की जय जय कार करना।
4. गाय की जय जय कार करना।
5. बीजेपी/आरएसएस/abvp/शिवसेना/BD की सदस्यता लेना।
6. देश के झंडे से सम्बंधित स्टीकर/टैटू इत्यादि लगा कर, देश का झंडा बनकर फोटो खिंचाना।
7. देश की जासूसी करके दुश्मन देशो को बेचना।
8. काला धन जमा करना।
9. खरीदारी पर रसीद न लेना।
10. सम्विधान के विरुद्ध जाकर खुद कानून हाथ में लेना।
11. दूसरों के मौलिक अधिकारों जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना परन्तु खुद उसका फायदा उठाना।
12. सरकारी संपत्ति को लूटना, दंगा करवाना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।
13. देश में जगह जगह पर गन्दगी फैलाना।
14. टूरिस्टों को लूटना, उनका अपमान करना, बलात्कार करना।
15. धर्म विशेष को गालियां देना।
16. पड़ौसी देशो को गालियां देना।
17. देश को युद्ध के लिये उकसाना।
18. महिलाओं की आज़ादी को छीनना। उनको नीचा दिखाना, उनको कमजोर समझना। उनका अपमान/बदनाम करना और विरोध करने पर बलात्कार करना/तेज़ाब डालना या उसकी धमकी देना।
19. देश को धार्मिक देश की संज्ञा देना।
20. देश में क़ानूनी रूप से रह रहे शरणार्थियों और अल्पसंख्यकों को जान से मार देने का प्रयास करना या उनको इतना तंग करना कि वे या तो आत्मदाह कर लें या देश छोड़ दें।
21. सोशल मिडिया में झंडे, धर्म से सम्बंधित तस्वीरें और अफवाहें फॉरवर्ड करना।
22. सबसे काल्पनिक देवी की देश का नाम रख कर जय जय कार करवाना।
23. जानवर को खूंटे से बाँध कर मां कहना और उसके बच्चे को कत्लखाने भिजवा कर उसका दूध रूपी रक्तपान करना। निकालने से मना करने पर डंडे से पीटना।
24. जब दूध देना बन्द कर दे तो उसे सड़कों पर कसाईयो के हाथों उठवाने के लिये छोड़ देना।
25. जब उनको कोई उठा ले तो रक्षक दल बना कर उनसे वसूली करना और वसूली न कर पाने की दशा में उन लोगों को मारना पीटना।
26. रिश्वत लेना और देने का समर्थन करना।
27. लड़कियों को इसलिये नहीं पढ़ाना क्योकि उनकी तो शादी करके उनको दूसरे घर में रोटी ही सेकनी है।
28. बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाना और कहना कि शेर को डर नहीं लगता।
29. कन्या विद्यालयों और कॉलेजों में बाहर खड़े होकर छेड़खानी करना।
30. भिखारियों को समर्थन करना और उनको काम करन की सीख देने के स्थान पर "हम खिलायँगे तुमको" की तर्ज पर भीख देना।
31. सांड, खच्चर और बेकार हो चुके टट्टुओं को सड़क पर मरने के लिये छोड़ देना।
32. बंदरों को खाना खिलाना और फिर उनके उत्पात से तंग आकर पुलिस से उनको मरवाना।
33. देशी कुत्तों को रोटी डालना लेकिन पालना विदेशी कुत्तों को।
34. ऑनलाइन/डिजिटल भुगतान करने की अपेक्षा टैक्स चोरी करने के लिये नकद भुगतान का विकल्प लेना।
35. सैनिकों की घायल तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर like बटोरना।
36. धर्म, जाति के नाम पर और राजनीती के नाम पर लोगों को उकसाना।
37. सड़क पर पड़े घायल इंसान का वीडियो बनाना, फोटो खींचना लेकिन उसे बचाने का कोई प्रयास न करना।
38. हर चीज में मिलावट करना और बेईमानी करने का कोई भी मौका न छोड़ना।
39. घटिया चीजें बना कर स्वदेशी के नाम पर बेचना और विदेशी क्वालिटी वाली वस्तुओं का बहिष्कार करना।
40. शादी करने, करवाने की ज़िद करना, और करते ही तुरन्त बच्चा पैदा करने का प्रयत्न करना ताकि देश में कई नए बेरोजगारों को पैदा किया जा सके।
41. 100 रु, मुर्गा और शराब के लालच में अपराधियों को वोट देकर अपने मताधिकार का दुरूपयोग करना।
42. फिर जब नेता नुक्सान करे तो उसे गालिया देते हुये 5 साल तक झेलना और उसे राजसी ठाठ बाट उपलब्ध करवाना और खुद सूखी रोटी खाना।
43. माल में जाकर 100 रु की कोल्ड ड्रिंक बिना मोल भाव के पी लेना लेकिंन ठेले वाले, रिक्शे वाले, सब्जी वाले की मोल भाव कर करके माँ खोद देना।
44. त्योहारों पर मोटरसाइकिल का साइलेंसर निकाल कर, और ट्रक का हॉर्न लगा कर सड़कों पर शोर मचाना और सबका जीना दूभर कर देना।
45. घरों में लाउड स्पीकर चढ़ा कर ज़ोर ज़ोर से बेसुरी आवाज में चिल्लाना और बच्चो की पढ़ाई लिखाई की मां खोद देना।
46. सड़कों पर रैलियां और जुलुस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करना। रास्ते जाम करना।
47...ये लिस्ट खत्म ही नहीं होती।
उपर्युक्त कार्य देशभक्ति होती है।
परन्तु मेरी समझ से देश भक्ति ये नहीं होती।
1. पेड़ लगाना
2. साफ सफाई रखना
3. साक्षर होना
4. टैक्स देना
5. हर खरीदारी का पक्का बिल लेना
6. घरेलू नुस्खों के स्थान पर MBBS डॉक्टर से सलाह लेना।
7. देशभक्ति दिल में रखना और दूसरे देशों के लिये जासूसी न करना।
8. देशभक्त बनना न कि नज़र आना।
9. ऊपर लिखे 46 कार्य न करना।
10. दयालु, विनम्र और प्रतिभाशाली इंसान होना
यही होती है देश भक्ति। बाकि सब टाटा टी। ~Vegan Shubhanshu, 3/3/17 08:24 AM
जियो और जीने दो, वसुधैव कुटुम्बकम, अहिंसा परमो धर्म:
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें